Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे विधान सभा चुनाव : सुदर्शन भगत

जारी प्रखंड के किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप बड़ाईक की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की बूथ एवं कोर कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सांसद सुदर्शन भगत ने केंद्र और राज्य सरकार के चल रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इसका लाभ उठाने में कार्यकर्ताओं को सहयोग करने एवं आम जनता को जागरूक करने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:30 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे विधान सभा चुनाव : सुदर्शन भगत
कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे विधान सभा चुनाव : सुदर्शन भगत

संवाद सूत्र, जारी : प्रखंड के किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप बड़ाईक की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की बूथ एवं कोर कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सांसद सुदर्शन भगत ने केंद्र और राज्य सरकार के चल रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इसका लाभ उठाने में कार्यकर्ताओं को सहयोग करने एवं आम जनता को जागरूक करने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं के मिहनत से ही केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और विान सभा चुनाव से पहले हर कार्यकर्ताओं को वोटर के घर-घर जा कर सम्पर्क करना है। सरकार के योजना एवं क्षेत्र में हुए कार्यों को बताना है। पार्टी की जीत के लिए मतदाताओं को गोलबंद करना है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष साविन्द्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिशिर कुजूर, फुदो देवी,निरज शर्मा, गौतम सिंह,कामेश्वर साय,राजन बड़ाईक, नन्द कुमार, दशरथ उरांव,शैलेन्द्र सिंह,महेश्वर बैगा,लखन सिंह, तुलामन सिंह, सीताराम सिंह, रविन्द्रनाथ शाहदेव, इन्द्रदेव सिंह,मनसाय बड़ाईक, नन्दकिशोर नन्द,जगत प्रसाद सिंह बसन्त बड़ाईक, दिनेश लोहरा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.