पत्थर से कूचकर हत्या, शव बरामद
गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के नवाटोली जोराग गांव निवासी 26 वर्षीय सुधीर उरांव का शव गांव के ड़
गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के नवाटोली जोराग गांव निवासी 26 वर्षीय सुधीर उरांव का शव गांव के ड़ाडी से बरामद किया गया। उसकी हत्या डायन बिसाही होने के शक पर कर पत्थर से कूच कर दी गई। मृतक की पत्नी शनियारो उरांव ने सदर थाना में आवेदन देकर गांव के बलदेव उरांवा, ललित उरांव, राजू उरांव, डाले उरांव पर हत्या की आशंका जताई है। कहा है कि 12 सितंबर को सुधीर गांव में आयोजित सांडा मंगवा में नाचने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन की गई। शनिवार को शव डाडी में तैरता मिला। उसकी हत्या पत्थर से कूच कर कर दी गई। इसके बाद डाड़ी में डाल दिया गया। बताया कि गांव में उसकी ननद की मौत हो गई थी। इसके बाद से सुधीर पर लोग डायन बिसाही कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। सुधीर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना थाना को नहीं दी गई थी। शव मिला है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। हत्यारा जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगी।