राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त : दिनेश उरांव
राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। लोगों क
संवाद सूत्र, बसिया: राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। लोगों के जानमाल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाना होगा। जानमाल के सुरक्षा की गारंटी देनी होगी और राज्य में कानून का शासन स्थापित करना होगा। रविवार को बसिया के कुलुसेरा गांव में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर अटल सेना के प्रखंड सचिव कलिन्द्र साहु के परिजनों को आर्थिक सहायता करने और सांत्वना देने के बाद विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि न सिर्फ गुमला बल्कि पूरे राज्य के लोग असुरक्षित हैं। न लोग सुरक्षित हैं और इस राज्य की बेटियां ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हत्या का अबिलम्ब उछ्वेदन हो इसके लिये पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी।इसके साथ अपनी ओर से सरकारी सहायता दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने 7500 रुपया का सहयोग राशि दिया।इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा बसिया मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिन्टू,सिसई मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी यादव,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन यादव,प्रमुख विनोद भगत,उप प्रमुख शिवराज साहू,हफिन्द्र सिंह,राजकुमार सिंह,तेजनरायन सिंह,रमेश देवघरिया आदि मौजूद थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने और दिलाने का आश्वासन दिया।