Move to Jagran APP

जतरा देख कर लौट रही नाबालिग लड़की व उसके प्रेमी का अपहरण

भरनो : बेड़ो के बारीडीह जतरा से लौट रहे कुछ लड़के-लड़कियों में से एक लड़की और उसके कथित प्रेमी मनोज का र

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 09:19 PM (IST)
जतरा देख कर लौट रही नाबालिग लड़की व उसके प्रेमी का अपहरण
जतरा देख कर लौट रही नाबालिग लड़की व उसके प्रेमी का अपहरण

भरनो : बेड़ो के बारीडीह जतरा से लौट रहे कुछ लड़के-लड़कियों में से एक लड़की और उसके कथित प्रेमी मनोज का रविवार की देर रात अपहरण कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिसई प्रखंड के सायंदा गांव से तीन नाबालिग लड़की व अन्य तीन लडकियां तीन जून को बारीडीह जतरा में गए थे। जतरा में भाग लेने के बाद तीनों लड़कियां रात के लगभग दो बजे अपने गांव के लड़कों के साथ पैदल ही घर वापस आ रहे थे। इसी बीच पांच मोटरसाइकिल पर सवार पंद्रह युवक आए और लड़कियों के साथ चल रहे लड़कों की पिटाई करने लगे। पिटाई करने वाले युवकों ने एक लड़की और मनोज को उठा कर अपने साथ ले गए। दो लड़कियां और दो लड़के किसी तरह भाग कर भरनो पहुंचे। भरनो में उन लोगों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। भरनो के महुगांव निवासी कृष्णा लोहरा और कृष्णा महली उन लड़कियों के दोस्त हैं। दोनों लड़के भी भरनो में दोनों लड़कियों को एक रिश्तेदार के यहां छोड़कर चले गए। अपहृत युवक और युवतियों के बारे में पता लगाने की कोशिश करने लगे। परिजनों को लोक लज्जा और भय से घटना की जानकारी देने से युवक युवतियां कतरा रहे हैं। थाना में भी रिर्पोट लिखाने जाने की बात कहने पर वे लोग सहम गए। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की को उसके परिजन भी तलाश रहे हैं। फिलहाल भरनो थाना पुलिस लिखित शिकायत मिलने की बात से इंकार किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.