देश व समाज की रक्षा के लिए कांग्रेस को जीताना होगा : अमृता
संवाद सूत्र,गुमला : गुमला प्रखंड के टोटो पंचायत में रविवार को पंचायत अध्यक्ष मो मोख्तार अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का जन संपर्क अभियान चला। जन संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को कांग्रेस के नीति सिद्धांतों की जानकारी दी गई। प्रखंड प्रभारी सह जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमृता भगत ने कहा कि लोक सभा चुनाव का समय आ गया है। देश और समाज की रक्षा के लिए कांग्रेस को सत्ता पर लाना होगा। जब से कांग्रेस सत्ता से हटी है तब से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार के शासन में किसान मजदूर महिलाओं पर शोषण अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को साथ
गुमला : प्रखंड के टोटो पंचायत में रविवार को पंचायत अध्यक्ष मो मोख्तार अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान चला। जन संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को कांग्रेस के नीति सिद्धांतों की जानकारी दी गई। प्रखंड प्रभारी सह जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमृता भगत ने कहा कि लोक सभा चुनाव का समय आ गया है। देश और समाज की रक्षा के लिए कांग्रेस को सत्ता पर लाना होगा। जब से कांग्रेस सत्ता से हटी है तब से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार के शासन में किसान मजदूर महिलाओं पर शोषण अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को साथ देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर टोटो पंचायत में झंडा गड़ी की गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष भैयाराम उरांव, शांति सुमन टोप्पो, अमिता कुजूर,जीतो देवी, बिरसो देवी, निर्मला देवी, सुक्रो उराइन, सुशीला ¨मज, सीताराम मोची, भैयाराम लोहरा, लंगड़ू उरांव, एतवा उराव, आशिक कुरैशी, संजय उरांव, महिदा ़खातून, राजकुमारी देवी आदि उपस्थित थे।