Move to Jagran APP

मरीजों को बांटा हाथ पंखा व ब्रेड

गुमला : भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति को देखते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह की महिला संगठन ने मानवता की

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 10:03 PM (IST)
मरीजों को बांटा हाथ पंखा व ब्रेड
मरीजों को बांटा हाथ पंखा व ब्रेड

गुमला : भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति को देखते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह की महिला संगठन ने मानवता की सेवा के लिए अपना हाथ बढ़ाते हुए शनिवार को सदर अस्प्ताल में भर्ती मरीजों के बीच में ताड़ पत्ते से बना हाथ पंखाऔर ब्रेड का वितरण किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का संचालन कर रही नीता हरीतिमा ने बताया कि मानवता की सेवा श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम में शामिल है। श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना अवधूज परमपूज्य भगवान राम द्वारा किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। मानवता की सेवा के लिए उन्नीस सूत्री कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गुमला में बिजली की स्थिति बहुत खराब है। ऐसी परिस्थिति में गर्मी से राहत पाने के लिए मरीजों के बीच ताड़ पता के हाथ पंखा वितरण किया गया। मरीजों के बीच ब्रेड का भी वितरण किया गया। समूह के महिलाओं ने सदर अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, कुपोषण वार्ड आदि में मरीजों के बीच ब्रेड व पखां बांटे। इस अवसर पर नम्रता सिन्हा, मीरा विश्वकर्मा, लक्ष्मी दास, नीलम केसरी, रुक्मनी सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.