Move to Jagran APP

छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही कस्तूरबा संगम का मुख्य उद्देश्य है : उपायुक्त

जागरण संवाददाता गुमला आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में बुधवार को जिला स्तरीय कस्तूरबा संग

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 09:29 PM (IST)
छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही कस्तूरबा संगम का मुख्य उद्देश्य है :  उपायुक्त
छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही कस्तूरबा संगम का मुख्य उद्देश्य है : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, गुमला : आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में बुधवार को जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद तथा सिविल सर्जन डॉ.राजू कच्छप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही कस्तूरबा संगम का मुख्य उद्देश्य है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की प्रतिभाओं को और बेहतर तरीके से निखारने तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में जिला प्रशासन सहयोग करेगी। कार्यक्रम में जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा घोष वादन प्रतियोगिता में भाग लिया गया। बैगपाईपर, फ्लूट तथा ड्रम की ताल पर घोष दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसी तरह कस्तूरबा संगम में चित्रांकन, निबंध, क्विज, वाद-विवाद, समूह नृत्य, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में वर्ग 06-08 के चित्रकला प्रतियोगिता में घाघरा केजीबीवी की रौशनी कुमारी को प्रथम, सिसई केजीबीवी की ममता कुमारी को द्वितीय तथा भरनो केजीबीवी की पूनम कुमारी को तृतीय पुरस्कार । वर्ग 09-12 के चित्रकला प्रतियोगिता में रायडीह केजीबीवी की करूणा खलखो को प्रथम, गुमला केजीबीवी की दीपा कुमारी को द्वितीय तथा भरनो केजीबीवी की चांदनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार, वर्ग 06-08 के निबंध प्रतियोगिता में घाघरा केजीबीवी की रिकी कुमारी को प्रथम, बिशुनपुर केजीबीवी की सोनम टोप्पो को द्वितीय तथा भरनो केजीबीवी की अर्पणा कुमारी को तृतीय पुरस्कार, वर्ग 09-12 के निबंध प्रतियोगिता में रायडीह केजीबीवी की आरती कुमारी को प्रथम, घाघरा केजीबीवी की शंभू नाथ को द्वितीय तथा सिसई केजीबीवी सहाना परवीन को तृतीय पुरस्कार, वर्ग 09-12 के वाद-विवाद प्रतियोगिता में घाघरा केजीबीवी की खुशबु कुमारी को प्रथम, रायडीह केजीबीवी की रूपा कुमारी तथा बिशुनपुर केजीबीवी की किरण उराँव को तृतीय, विज्ञान प्रदर्शनी में भरनो केजीबीवी की खुशबू कुमारी एवं रिया कुमारी ने प्रथम, बसिया केजीबीवी की दीपिका कुमारी एवं जिज्ञासा कुमारी ने द्वितीय तथा रायडीह केजीबीवी की सीता कुमारी एवं अनीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। घोष वादन प्रतियोगिता में केजीबीवी सिसई को प्रथम, केजीबीवी भरनो को द्वितीय तथा केजीबीवी डुमरी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.