पिता ने इकलौते पुत्र की टांगी से काटकर की हत्या
संवाद सूत्र रायडीह(गुमला) रायडीह थाना अंतर्गत सिलम गायनोटोली गांव निवासी सुकरा खड़िया ने श्
संवाद सूत्र, रायडीह(गुमला): रायडीह थाना अंतर्गत सिलम गायनोटोली गांव निवासी सुकरा खड़िया ने शनिवार की देर रात्रि अपने ही इकलौते अविवाहित पुत्र भीखा खड़िया (25) की टांगी से काटकर हत्या कर दी। सुबह में घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आफताब अंसारी, एएसआइ प्रसिद्ध तिवारी, अशोक तिवारी, विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और हत्या की जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। वहीं हत्यारोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सुकरा खड़िया ने बताया कि उसका पुत्र रोज नशा में धुत हो कर घर आता था एवं मारपीट करता था। शनिवार की रात को वह सो रहे था। तभी हत्या करने के नीयत से टांगी लेकर खिड़की से प्रवेश कर रहा था। इस दौरान आत्मरक्षा के लिए घर के अंदर से ही अपने बेटा को टांगी से काट कर हत्या कर दी।
नशे की हालत में गिरने से वृद्ध की मौत
संवाद सूत्र,सिसई : लकेया गांव के अखाड़ा के समीप रविवार को जमीन पर गिरने से 50 वर्षीय वृद्ध सविदर उरांव की मौत हो गई। मृतक सविदर उरांव पुसो थाना क्षेत्र के पनलता गांव का रहने वाला था। वह लकेया अपने साढू करमा उरांव के घर मेहमान आया था। दोनों साढू घर में शराब पी और घर से बाहर घूमने निकल थे। मृतक इतना नशा में था कि चल नहीं पा रहा था। अखड़ा के समीप पहुंचा और अचानक वह जमीन में गिर गया। गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।