इलाज के दौरान युवक की मौत
संस गुमला घाघरा के सासो गांव निवासी बासु उरांव की गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मं
संस, गुमला : घाघरा के सासो गांव निवासी बासु उरांव की गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बासु अपने घर में रखे कीटनाशक को खा लिया था। उसके बिगड़ते हालत को देखकर इलाज के लिए मंगलवार की शाम गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया था। रात्रि में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। करंट से पंचायत सेवक की मौत
संवाद सत्र, गुमला : पालकोट प्रखंड के तपकारा पंचायत में पंचात सेवक के पद पर पदस्थापित संथक साहु की बुधवार की सुबह बिजली करंट लगने से मौत हो गई। 57 वर्षीय संथक साहु मूल रूप से भरदा गांव का रहने वाला था और लंबे समय से रामनगर में घर बनाकर रह रहा था। गुमला के गोकुल नगर में भी एक नया मकान बनाया है जिसमें कुआं की खुदाई करा रहा था। खुदाई से पहले कुआं का पानी निकालने के लिए मोटर जोड़ने के दौरान विद्युत करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। गृह निर्माण में काम करने वाले मजदूरों एवं उनके नजदीक के लोगों ने अर्धनिर्मित कुआं के बगल में पड़ा देखकर उसे उठाया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजनों से संत जोसेफ अस्पताल भी ले गए वहां भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पंचायत सेवक के आकस्मिक निधन पर परिवार वालों का रो रोक कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संथक ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पंचायत सेवक के आकस्मिक निधन पर पालकोट के बीडीओ सहित कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है। एपीओ की आकस्मिक निधन से परियोजना कर्मियों में शोक
संवाद सूत्र, गुमला : सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना पदाधिकारी मनीष तीरु का बुधवार की सुबह संत बरनावास अस्पताल रांची में निधन हो गया। इनके निधन से परियोजना कर्मियों एवं उनके परिचित लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मनीष तीरु मूल रूप से खूंटी जिला का रहने वाले थे और लंबे दिनों से गुमला सर्व शिक्षा अभियान में सहायक परियोजना पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। काम के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ के लिए परियोजना में इनकी पहचान थी। जानकारी के अनुसार लगभग पन्द्रह दिन पहले अपने चेंबर में बैठ कर काम कर रहे थे तभी उसके आंखों में अचानक अंधेरा छा गया। उसके बाद कार्यालय के सहयोगियों ने उन्हें जूस आदि पिलाया। दूसरे दिन वह छुट्टी लेकर रांची चले गए और रांची के कई बड़े अस्पतालों में अपना इलाज कराया। बुधवार की सुबह संत बरनावास अस्पताल रांची में अंतिम सांस ली। इनके निधन की सूचना से परियोजना कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
सवांद सूत्र बसिया(गुमला): बसिया थाना क्षेत्र के तुकई गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुरकुंडा राजन नायक और उनका पुत्र राधे नायक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर तुकई निवासी बहुरा तुरी को धक्का मार दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार पुत्र भी सड़क पर गिर गए। पिता राजन नायक को गहरी चोट लगने से घटना स्थलपर ही उनकी मौत हो गई। जबकि राधे नायक घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार पिता -पुत्र अपने गांव मुरकुंडा से कुम्हारी बाजार आ रहे थे। घायलों को ग्रामीणों एवं बीडीओ रबिन्द्र कुमार गुप्ता के सहयोग से 108 एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल बसिया भेजा गया। नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, भरनो ( गुमला ) : प्रखंड अंतर्गत करंज थाना क्षेत्र के संदीप मुंडा को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में करंज पुलिस गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। करंज थाना क्षेत्र की नाबालिग द्वारा यह आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था कि बीते सोमवार को वह बकरी चरा रही थी, जब शाम ढलने लगी तो बकरियों को एक जगह इक्ट्ठा कर घर लौटने की तैयारी कर ही रही थी। तभी संदीप मुंडा वहां पर आ गया और अंधेरे का लाभ उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घर पहुंचकर मामले की जानकारी स्वजनों को दी। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।