अपहृत छात्रा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र जारी (गुमला) अमगांव से अपनी मौसी के घर पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा का 14 अक्ट
संवाद सूत्र, जारी (गुमला) : अमगांव से अपनी मौसी के घर पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा का 14 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है। अपहरण के मुख्य आरोपी सहित अपहरण में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की पिता ने जारी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अपहृत लड़की जयकिसान इंटर कालेज मांझाटोली में पढ़ रही थी। 14 अक्टूबर को तीन लोग एक आटो से उसके मौसी के घर आमगांव पहुंचे और जबरन लड़की का अपहरण कर लिया। सूचना मिलने के बाद लड़की की खोजबीन की गई। पता चला कि लड़की को अपहर्ता जशपुर के ढावंठाटोली गांव ले गए हैं। इस अपहरण में सुचित टोप्पो, संजय केरकेट्टा और मुकुल किडो पटाटांगर का हाथ होने की जानकारी मिली। पुलिस से लिखित शिकायत की गई। पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत लड़की को मेडिकल जांच के लिए गुमला भेज दिया है।