Move to Jagran APP

शांति व सद्भाव से ही हम कोरोना को दे सकते हैं मात : डीसी

सिसई में शांति और सदभाव की बहाली के लिए उपायुक्त ने की पहल समाज के सदस्यों ने किया सहयोग का वादा लिया कोरोना को हराने का संकल्प संवाद सूत्रसिसई उपायुक्त शशि रंजन ने कहा है कि शांति और सदभाव की धरती पर दिखने वाली एकजुटता से ही हम कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। हमें विश्वास है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 08:45 PM (IST)
शांति व सद्भाव से ही हम कोरोना को दे सकते हैं मात : डीसी
शांति व सद्भाव से ही हम कोरोना को दे सकते हैं मात : डीसी

संवाद सूत्र, सिसई : उपायुक्त शशि रंजन ने कहा है कि शांति और सदभाव की धरती पर दिखने वाली एकजुटता से ही हम कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। हमें विश्वास है कि यदि लोगों का हमें सहयोग मिला तो हम होंगे कामयाब। सिसई के प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में अपनी तथा एसपी अंजनी झा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने यह विश्वास व्यक्त किया। कहा कि अभी संकट का समय है। पूरा देश और विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। जिला प्रशासन महामारी को रोकने के लिए कृत संकल्प है। यह संकल्प जन सहयोग से ही पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द , सदभावना और आपसी प्रेम से समाज को बचाना और एकजुट रखना संभव है। उपायुक्त ने कहा कि सभ्य समाज में अफवाह का कोई स्थान नहीं होता। अफवाह फैलाने वाले समाज के शत्रु हैं। हमें वैसे लोगों की पहचान करनी है और उनसे सावधान रहना है। समाज के किसी भी समस्या का समाधान आपसी प्रेम और सदभावना से ही संभव है। उपायुक्त ने सिसई की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हमें विधि व्यवस्था बनाए रखना है। नियमों का पालन करना है। लोगों के जीवन की हिफाजत करनी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से कटुता को भूलकर प्रेम से रहने और सदभावना की मिशाल पेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य जनता के अनमोल जीवन की सुरक्षा करना है। इसके लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। जिसका पालन अपने जीवन को बचाने के लिए हर लोगों को करना होगा। यही समय और राष्ट्र की पुकार है। उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे सहयोग करें प्रशासन उनकी सहायता करेगा। एसपी अंजनी कुमार झा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस और जिला प्रशासन उनके साथ है। जन सहयोग के बगैर प्रशासन का अभियान सफल नहीं हो सकता। पुलिस प्रशासन का दायित्व सामाजिक सदभाव को बनाए रखना है। अपनी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार सदभावना को प्राथमिकता देना जरुरी है। किसी भी संकट का समाधान शांति के मार्ग पर चलने से ही संभव है। हमें अफवाहों से बचना है। अफवाह फैलाने वालों पर विश्वास नहीं करना है। किसी संप्रदाय शक्तियों के बहकावे में नहीं आना है। हम संप्रदायिकता को बढ़ने नहीं देंगे। यह हमारा संकल्प है। जनता की समस्या के समाधान के लिए पुलिस तत्पर है। इस बैठक में बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ सुमंत तिर्की, थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, जिप अध्यक्ष किरण माला, अब्दुल रब अंसारी, नासिर अंसारी, नसीम अंसारी, विश्वनाथ जायसवाल, अमीर कुमार साहु, मुखिया शकुंतला उरांव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.