Move to Jagran APP

भाजपा ने बांटे अनाज, अफवाह से बचने की दी नसीहत

कामडारा प्रखंड के कामडारा पोकला और बाकुटोली के आस पास के सड़कों पर वीरानी छायी रही। लोग घर और जंगल में समय गुजार रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। राशन की दुकान में शारीरिक दूरी बनाकर अनाज का वितरण किया गया। पुलिस गश्त लगाते रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 08:37 PM (IST)
भाजपा ने बांटे अनाज, अफवाह से बचने की दी नसीहत
भाजपा ने बांटे अनाज, अफवाह से बचने की दी नसीहत

जेएनएन, गुमला : पालकोट : पालकोट मंडल भाजपा के अध्यक्ष सुमित केसरी, विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा देवी, कृष्णा प्रधान, सूरज वर्मा आदि ने झिकिरमा पंचायत के बनईडेगा गांव में मोदी आहार पैकेट का वितरण किया। पालकोट प्रखंड प्रशासन की ओर से अफवाह फैलने के कारण होने वाले हिसक वारदात और मारपीट की घटना को देखते हुए लोगों को अफवाह से बचने की नसीहत दी गई। लोगों से सावधानी बरतने और लॉकडाउन का पालन करने को कहा गया। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने भी लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

loksabha election banner

कामडारा प्रखंड के कामडारा, पोकला और बाकुटोली के आस पास के सड़कों पर वीरानी छायी रही। लोग घर और जंगल में समय गुजार रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। राशन की दुकान में शारीरिक दूरी बनाकर अनाज का वितरण किया गया। पुलिस गश्त लगाते रही।

भरनो में प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो द्वारा बच्चों का ऑनलाइन पढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी प्राचार्य देवकुमार सिंह ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.