Move to Jagran APP

ईंट भट्ठा संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

लॉकडाउन के बावजूद बेखौफ ईंट भट्टा का संचालन कर रहे संचालक लखन साहु के खिलाफ शुक्रवार को बसिया थाना में सीओ संतोष बैठा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता 1

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:24 PM (IST)
ईंट भट्ठा संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
ईंट भट्ठा संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद सूत्र, बसिया : लॉकडाउन के बावजूद बेखौफ ईंट भट्टा का संचालन कर रहे संचालक लखन साहु के खिलाफ शुक्रवार को बसिया थाना में सीओ संतोष बैठा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता 1860, महामारी रोक अधिनियम 1897 और प्राकृतिक आपदा अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। ईंट भट्ठा संचालक लखन साहु तुरबुंगा पंचायत के कुडलगा का रहने वाला है और वहीं ईंट भट्टा का संचालन करता है। लॉकडाउन के बावजूद ईंट भट्टा में ईंट निर्माण का काम चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ रबिन्द्र गुप्ता और सीओ सन्तोष बैठा ने ईंट भट्ठा का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि निरीक्षण के  दौरान ईंट भट्टा में ईंट निर्माण का काम चल रहा था। उन लोगों को देखकर कुछ मजदूर भाग गए। लॉकडाउन नियम उल्लंघन के खिलाफ सीओ ने बसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.