वीर बुधू भगत को दी गई श्रदांजलि
संवाद सूत्र भरनो जोरको डीपा में वीर बुधू भगत की जयंती पर पड़हा जतरा सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। शहीद के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। जिप सदस्य चन्द्रशेखर उरांव ने कहा कि वीर बुधू भगत की जयंती पर काफी लंबे समयसे जतरा लगते आ रहा है। लोहरमईन उरांव ने वीर बुधू भगत को महान स्वतत्रता सेनानी बताया। थाना प्रभारी सिद्धेश्
संवाद सूत्र, भरनो : जोरको डीपा में वीर बुधू भगत की जयंती पर पड़हा जतरा सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। शहीद के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। जिप सदस्य चन्द्रशेखर उरांव ने कहा कि वीर बुधू भगत की जयंती पर काफी लंबे समयसे जतरा लगते आ रहा है। लोहरमईन उरांव ने वीर बुधू भगत को महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व डीएसपी दिनेश उरांव और गीता उरांव ने भी शहीद को श्रद्धंजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, पंचू उरांव, ललित उरांव, सुकेश उरांव, बिरसा उरांव, रंजीत टोप्पो, रोहित उरांव, शनि उरांव, छोटू उरांव आदि शामिल थे।