विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडब्ल्यू जीइएल चर्च में धूमधाम से मना क्रिसमस

By JagranEdited By:
Published: Wed, 25 Dec 2019 08:29 PM (IST)

शहर के दुंदुरिया स्थित एनडब्ल्यू जीइएल चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पादरी निस्तार कुजूर ने पवित्र ...और पढ़ें

एनडब्ल्यू जीइएल चर्च में धूमधाम से मना क्रिसमस
एनडब्ल्यू जीइएल चर्च में धूमधाम से मना क्रिसमस

संवाद सहयोगी, गुमला : शहर के दुंदुरिया स्थित एनडब्ल्यू जीइएल चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पादरी निस्तार कुजूर ने पवित्र मिस्सा कराया। इसके उपरांत बाइबिल का पाठ कराया। उन्होंने कहा कि प्रभू यीशु मानव मुक्ति के लिए इस धरती पर प्रकट हुए थे। हमें उनके बताए मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। मिस्सा के उपरांत चर्च परिसर में लोग गीत संगीत पर झूमते रहे। मौके पर प्रदीप मिज, एस तिर्की, प्रवीण बाड़ा, पावस बरवा, अजय मिज, नाहुम लकड़ा, झेलम गिद्धि आदि मौजूद थे।