बाइक दुर्घटना में दो भाई घायल, रिम्स रेफर
भरनो चट्टी मार्ग पर वनटोली आश्रम के समीप बुधवार की शाम को हुई एक सड़क दुर्घटना में इटकी थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी कैला उरांव और उसका भाई बिरसा उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गए।
संवाद सूत्र भरनो : भरनो चट्टी मार्ग पर वनटोली आश्रम के समीप बुधवार की शाम को हुई एक सड़क दुर्घटना में इटकी थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी कैला उरांव और उसका भाई बिरसा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक बाइक से वनटोली में आयोजित जतरा में शामिल होने जा रहे थे। वनटोली स्थित राजविद्या केंद्र आश्रम के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गई। गश्ती पर निकले भरनो थाना प्रभारी सिध्देश्वर सिंह और एतवा उरांव ने दोनों घायलों को पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।