युवक ने फांसी लगाकर दी जान
तिलैहटोली के महुआडाइर गाड़ा पहाड़ में गांव के 40 वर्षीय युवक प्रकाश तिर्की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने अपने गंजी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले प्रकाश के बड़े भाई एलेक्जेंडर ने बताया कि उसकी भाई की शादी चार साल पहले विनिता तिर्की से हुई थी।
संवाद सूत्र,जारी : तिलैहटोली के महुआडाइर गाड़ा पहाड़ में गांव के 40 वर्षीय युवक प्रकाश तिर्की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने अपने गंजी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले प्रकाश के बड़े भाई एलेक्जेंडर ने बताया कि उसकी भाई की शादी चार साल पहले विनिता तिर्की से हुई थी। दस दिन पूर्व विनिता काम करने दिल्ली चली गई थी। उसके बाद से उसका भाई विक्षिप्त जैसे रहने लगा। रविवार की सुबह प्रकाश ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और अपने को फांसी स्थल पर होने की जानकारी दी थी। प्रकाश की पत्नी और मंजू ने यह जानकारी उसे दी। सभी लोग उसे खोजने पहाड़ पर गए जहां पेड़ से लटकता हुआ छोटे भाई प्रकाश का शव मिला। घटना की जानकारी जारी थाना को दी गई। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।