रघुवर सरकार ने जनता को दिया धोखा : बाबूलाल
राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह झाविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य की रघुवर दास सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। गुमला से रविवार को सिमडेगा जा
संवाद सूत्र,पालकोट : पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य की रघुवर दास सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। गुमला से रविवार को सिमडेगा जाने के दौरान पंपापुर कॉलेज मोड़ के समीप कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा किए गए स्वागत के समय पूर्व मुख्यमंत्री ने उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधान सभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में किसी को दल को बहुमत मिलने नहीं जा रहा है। जनता रघुवर सरकार को जांच परख चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणा करती है। जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पायी है। गांव के लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। इस अवसर पर नीलेश तिर्की, महेन्द्र भगत, चन्द्र किशोर खड़िया, सुजीत नंदा आदि उपस्थित थे।