पुगू स्कूल में जागरण जल सेना का गठन
गुमला शैक्षणिक अंचल-दो के अन्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पुगू घांसीटोली में शनिवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। गठित जागरण जल सेना में मनीष उरांव सावित्री कुमारी रेखा कुमारी मोनिका बाड़ा किशोर उरांव मनीषा बाखला ऐस्थर बाखला सोनी कुमारी पूजा बाड़ा को शामिल किया गया है। सहायक शिक्षक राजेश टोप्पो को जागरण जल सेना का नोडल शिक्षक बनाया गया। प्रधानाध्यापक ईश्वर दत्त पांडेय ने जल के महत्व पर स्कूली बच्चों को जानका
संवाद सूत्र,गुमला : गुमला शैक्षणिक अंचल-दो के अन्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पुगू घांसीटोली में शनिवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। गठित जागरण जल सेना में मनीष उरांव, सावित्री कुमारी, रेखा कुमारी, मोनिका बाड़ा, किशोर उरांव, मनीषा बाखला, ऐस्थर बाखला, सोनी कुमारी, पूजा बाड़ा को शामिल किया गया है। सहायक शिक्षक राजेश टोप्पो को जागरण जल सेना का नोडल शिक्षक बनाया गया। प्रधानाध्यापक ईश्वर दत्त पांडेय ने जल के महत्व पर स्कूली बच्चों को जानकारी दी और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल संकट भविष्य में मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा समस्या हो सकता है। यही कारण है कि सरकार के साथ-साथ दैनिक जागरण भी जल संरक्षण के दिशा में अभियान चला कर स्कूली बच्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दैनिक जागरण के इस कार्य की प्रशंसा की और बच्चों को जल संरक्षण के लिए पौधरोपण करने, वर्षा जल को बर्बाद नहीं होने देने के लिए सोख्ता गड्ढा आदि बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक हफीन्द्र साहु, निरंजन साहु, राजेश टोप्पो आदि उपस्थित थे।