आंधी से दो घरों की छत उड़ी
संवाद सूत्र भरनो शनिवार की शाम में आयी तेज आंधी ने भरनो प्रखंड के पड़की टोला गांव में गंदुरा उरांव और आयता उरांव के घरों की छत उड़ा दी। घर के उपर रखे एसबेस्टस गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:33 AM (IST)
भरनो : शनिवार की शाम में आयी तेज आंधी ने भरनो प्रखंड के पड़की टोला गांव में गंदुरा उरांव और आयता उरांव के घरों की छत उड़ा दी। घर के ऊपर रखे एसबेस्टस गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। गंदुरा उड़ाव के घर के ऊपर रखे 28 पीस और आयता उरांव के घर के 4 पीस एसबेस्टस उड़ गए। दोनों का परिवार बेघर हो गया है। आंधी प्रभावित दोनों लोगों ने भरनो के अंचलाधिकारी से आपदा प्रबंधन कोष से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें