किराना दुकान मेचोरी
संवाद सूत्र चैनपुर इन दिनों चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में चोरी की धटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है। पुलिस चोरी करने वाले गिरोह का पता लगाने में विफल साबित हुई है। हालात ऐसी बन गयी है कि आंख बंद डिब्बा गायब। शुक्रवार की रात में त्रिभुवन प्रसाद के किराना दुकान की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों नकदी और सामानों की चोरी कर ली।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:33 AM (IST)
चैनपुर : शुक्रवार की रात में त्रिभुवन प्रसाद के किराना दुकान की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और सामानों की चोरी कर ली। चोर बाजार टांड़ के समीप कुमुद बंगला का दरवाजा उखाड़ कर ले गए। कुछ दिन पहले अज्ञात चोर बरवे हाई स्कूल के समीप के राइस मिल परिसर में खड़े जेसीबी की बैट्री चुरा ले गए थे। बताया जाता है कि नशापान करने वाले लोग चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें