Move to Jagran APP

मतदान के लिए लोगों को किया गया प्रेरित

संवाद सहयोगीगुमला स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला व प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घाघरा प्रखण्ड के सभाकक्ष में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी घाघरा जयपाल सोय की अगुवाई में घाघरा प्रखण्ड के सभी डीलरों को ईवीएम वीवीपैट की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान केन्द्रों में उनके द्वारा की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया एवं निदेशित किया गया। इसके अलावे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी घाघरा की अगुवाई में घाघरा प्रखण्ड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 09:19 PM (IST)
मतदान के लिए लोगों को किया गया प्रेरित
मतदान के लिए लोगों को किया गया प्रेरित

गुमला: स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला व प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घाघरा प्रखंड के सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा जयपाल सोय की अगुआई में घाघरा प्रखंड के सभी डीलरों को ईवीएम वीवीपैट की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान केन्द्रों में उनके द्वारा की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया एवं निर्देशित किया गया। इसके अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी घाघरा की अगुवाई में घाघरा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सिसई प्रखंड में बीडीओ मनोरंजन कुमार की अगुवाई में स्वीप कार्यक्रम के तहत सिसई प्रखंड के खेर्रा, घाघरा, गढ़वाली, अरको, छारदा में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार कार्यक्रम चलाया गया। वही चैनपुर प्रखंड के चाँदगों में जादूगर सुनील कुमार द्वारा कला प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं के बीच जन जागरूकता अभियान चलाई गई। इस दौरान मतदाताओं को मतदाता शपथ पाठ पढ़ाया गया। साथ ही ईवीएम व वीवीपैट में मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर 18 वर्ष पूरे कर चुके सभी वयस्क मतदाता जो मतदान करेंगे, उनको ईवीएम व वीवीपैट की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निर्भय व निष्पक्ष तरीके से चुनाव में भाग लेकर लोकतंत्र में भागीदारी निभाने की अपील की। मौके पर केश्वर पहान, देवसाय मुण्डा व अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.