Move to Jagran APP

पुलिस पिकेट स्थाई करने की ग्रामीणों ने की मांग

बिशुनपुर प्रखंड के जोरी से सरजू तक जाने वाली सड़क की बायीं ओर जंगल में बसे बड़कादोहर गांव के लोग अपनी सुरक्षा चाहते हैं। गांव में लोगों की मांग पर एक अस्थायी पुलिस पीकेट का निर्माण कराया गया है। लोंगों का कहना है कि गांव के लोग रहते हैं। यहां घरों की संख्या

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:20 PM (IST)
पुलिस पिकेट स्थाई करने की ग्रामीणों ने की मांग
पुलिस पिकेट स्थाई करने की ग्रामीणों ने की मांग

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के जोरी से सरजू तक जाने वाली सड़क की बाई ओर जंगल में बसे बड़कादोहर गांव के लोग अपनी सुरक्षा चाहते हैं। गांव में लोगों की मांग पर एक अस्थायी पुलिस पिकेट का निर्माण कराया गया है। लोगों का कहना है कि गांव के लोग रहते हैं। यहां घरों की संख्या 80 से अधिक है। गांव में समस्याएं तो अनेक हैं लेकिन मुख्य समस्या सुरक्षा की है। पूर्व मुखिया गंगेश्वर दयाल भारती, प्रमोद भारती, शिव भारती, जगतदात्री भारती, योगेन्द्र भारती, ब्रजेश भारती, राजकुमार भारती, अभय भारती, सिकंदर भारती, नरेन्द्र भारती, नंदलाल उरांव, सुकटा खेरवार, गणेश साहू, चरिया देवी, मुनी देवी, फूलो देवी, पूनम देवी, जगत मनिया देवी, सुमित्रा देवी आदि कहती हैं कि जब गांव में शांति और सुरक्षा होगी तब जन सुविधा को बहाल करने में मदद मिलेगी। यहां पीने के पानी की समस्या गंभीर हे। खेत भी प्यासी है। गांव में आठवीं कक्षा तक विद्यालय है लेकिन पढ़ाने वाले शिक्षक एक हैं। यहां शिक्षक की पदस्थापना जरूरी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.