जगह-जगह चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
लोकसभा चुनाव में मतदान फीसद बढ़ाने को लेकर जिले के विभिन्न भागों में मंगलवार को मतदाता जगरूकता अभियान चलाया गया। कामडारा में प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड मुख्यालय से मिशन चौक तक जेएसएलपीएस सखी मंडल द्वारा निकाले गए मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत बीडीओ पवन कुमार महतो ने किया। इस मतदाता जागरूकता अभियान में गांव गांव गली गली घूमक कर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में शामिल महिलाएं नारे लगा रही थी। इस अभियान में विद्या रा
गुमला : लोकसभा चुनाव में मतदान फीसद बढ़ाने को लेकर जिले के विभिन्न भागों में मंगलवार को मतदाता जगरूकता अभियान चलाया गया। कामडारा में प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड मुख्यालय से मिशन चौक तक जेएसएलपीएस सखी मंडल द्वारा निकाले गए मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत बीडीओ पवन कुमार महतो ने किया। इस मतदाता जागरूकता अभियान में गांव गांव गली गली घूमघूम कर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में शामिल महिलाएं नारे लगा रही थी। इस अभियान में विद्या रानी, सुमति कुमारी, दीवाकर केसरी, सत्येन्द्र साहु हरीश प्रजापति आदि शामिल थे। रायडीह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली विद्यालय परिसर से आरंभ होकर अस्पताल तक गया। वहां से वापस आकर छात्राएं प्रखंड परिसर में जमा हुए। छात्राएं नारा लगा रही थी कि वोट हमारा अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल। बूढ़ा हो या जवान, पहले करें मतदान आदि नारे लगा रही थी। इस जुलूस में बीडीओ मिथलेश कुमार सिंह, प्रमुख इस्माइल कुजूर वार्डेन शंति सुरीन, राधेश्याम सिंह कौशलेन्द्र आदि शामिल थे। विकास भारती के सिगल विडों सेंटर गुमला द्वारा घटगांव में मतदाता जागरूकता चौपाल लगाया गया। सेंटर के सौरभ कुमार पांडेय ने लोगों से मतदान करने की अपील की। सिसई के सिगल विडो सिस्टम द्वारा बरगांव में बसिया पंचायत के तिर्रा केमताटोली और लुंगटु पंचायत के कुलुसेरा डांडटोली में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।