सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
संवाद सूत्रभरनो गुमला रांची पथ पर मंगलवार के दोपहर में दो अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में डुबो भगतटोली के कनी उरांव का पुत्र चन्द्रनाथ उरांव और अताकोरा गांव के केश्वर उरांव शामिल है। पहली सड़क दुर्घटना मलगो मो़ड़ के समीप हुई। जिसमें चन्द्रनाथ उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। डुंबो मंदिर के समीप मोटरसाइकिल चालक केश्वर उरांव अनियंत्रित होकर गिर गया जिसका इलाज भरनो में चल रहा है।
भरनो :गुमला रांची पथ पर मंगलवार के दोपहर में दो अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में डुबो भगतटोली के कनी उरांव का पुत्र चन्द्रनाथ उरांव और अताकोरा गांव के केश्वर उरांव शामिल है। पहली सड़क दुर्घटना मलगो मोड़ के समीप हुई। जिसमें चंद्रनाथ उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। डुंबो मंदिर के समीप मोटरसाइकिल चालक केश्वर उरांव अनियंत्रित होकर गिर गया जिसका इलाज भरनो में चल रहा है।