वज्रपात की चपेट में दो युवक के आंखों की गई रोशनी
दोनों घायल युवक के एक-एक आंख की रोशनी गायब हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखड़ी गांव में गुलाब टोप्पो और निर्मल खाखा गांव के मैदान में गाय बैल चरा रहे थे।
गुमला : चैनपुर प्रखंड पिछले शुक्रवार को में तेज आंधी के साथ वर्षा और वज्रपात होने के दौरान सुखड़ी गांव के दो युवक घायल हो गए थे। दोनों घायल युवक के एक-एक आंख की रोशनी गायब हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखड़ी गांव में गुलाब टोप्पो और निर्मल खाखा गांव के मैदान में गाय बैल चरा रहे थे। उसी दौरान आंधी और वर्षा के साथ वज्रपात हुई थी। जिसके चपेट में दोनों आ गए थे। दोनों के आंखों की रोशनी छीन हो गई तो ग्रामीणों ने उन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। वहां से दोनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने दोनों युवकों को रिम्स रेफर कर दिया। दोनों युवक गरीब परिवार के हैं। रांची में इलाज के लिए उन दोनों के पास पैसे नहीं है। चैनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख उषा लीमा तिग्गा ने राज्य सरकार से इन दोनों के लोगों के आंख की रोशनी लौटाने के लिए मदद करने की मांग की है।