नवाचारी शिक्षक घूरन राम दिल्ली में सम्मानित
संवाददातागुमला अरविदो सोसाइटी दिल्ली और एचडीएफसी बैंक द्वारा नई दिल्ली में 10 मार्च से 14 मार्च तक शून्य निवेश सशक्तिकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह में गुमला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदानायक टोली के सहायक शिक्षक घुरन राम को नवाचार शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में आठ राज्य से छह सौ शिक्षक प्रतिभागी भाग ले रहे थें। झारखंड राज्य से कुल 31 शिक्षक व अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक शिक्षक घुरन राम द्वारा शून्य निवेश नवाचार शिक्षा के लिए खेल-खेल में शिक्षण कार्य लक्ष्य चक्र की प्रस्तुति की सोसाइटी ने सराहना की और सहायक शिक्षक घुरन राम को नवाचार शिक्षा के रूप में सम्मानित किया गया। इससे पहले भी शिक्षक घुरन राम को राज्यपाल द्वारा नवाचार शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया था।
गुमला : अरविदो सोसाइटी दिल्ली और एचडीएफसी बैंक द्वारा नई दिल्ली में 10 मार्च से 14 मार्च तक शून्य निवेश सशक्तिकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह में गुमला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदानायक टोली के सहायक शिक्षक घूरन राम को नवाचार शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में आठ राज्य से छह सौ शिक्षक प्रतिभागी भाग ले रहे थे। झारखंड राज्य से कुल 31 शिक्षक व अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक शिक्षक घुरन राम द्वारा शून्य निवेश नवाचार शिक्षा के लिए खेल-खेल में शिक्षण कार्य लक्ष्य चक्र की प्रस्तुति की सोसाइटी ने सराहना की और सहायक शिक्षक घुरन राम को नवाचार शिक्षा के रूप में सम्मानित किया गया। इससे पहले भी शिक्षक घुरन राम को राज्यपाल द्वारा नवाचार शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया था।