कुआं में गिरने से छात्र की मौत
मोरगांव के बंधु उरांव के 15 वर्षीय पुत्र महावीर उरांव की कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गई। महावीर प्लस टू उच्च विद्यालय भरनो में नौंवी का छात्र था। उसका शव घर से दो किमी. दूर बोरो गांव के चरवा उरांव के कुएं से बरामद हुआ। मरे महावीर की मां बासी उरांव ने बताया कि महावीर सोमवार को विद्यालय से पढ़कर आया था। उसके बाद से उसका अता पता नहीं चल रहा था। उसने अपने स्तर से सभी सगे संबंधियों के यहां खोजबीन की। गुरुवार को उसकी मौत की खबर से उस पर दुख का पहाड़ टूट गया।
भरनो: मोरगांव के बंधु उरांव के 15 वर्षीय पुत्र महावीर उरांव की कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गई। महावीर प्लस टू उच्च विद्यालय भरनो में नौंवी का छात्र था। उसका शव घर से दो किमी. दूर बोरो गांव के चरवा उरांव के कुएं से बरामद हुआ। मरे महावीर की मां बासी उरांव ने बताया कि महावीर सोमवार को विद्यालय से पढ़कर आया था। उसके बाद से उसका अता पता नहीं चल रहा था। उसने अपने स्तर से सभी सगे संबंधियों के यहां खोजबीन की। गुरुवार को उसकी मौत की खबर से उस पर दुख का पहाड़ टूट गया। मां बासी उरांव ने रोते हुए कहा कि उसके बेटे की मौत कुआं में डूबने से नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है। जिस कुआं के पास से महावीर का शव बरामद किया गया है वह कुआं चरवा उरांव के घर के समीप है। सोमवार को चरवा उरांव के बेटे की शादी थी। नाच गान हो रहा था। महावीर अपने दोस्तों के साथ समारोह में गया था। उसकी मां ने आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है किसी ने उसे कुआं में ढकेल दिया हो। यह संदेहास्पद मामला है। बंधु ईट भट्टा में काम करने बाहर गया है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पेास्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।