जन संवाद में गुमला के दो मामलों पर हुई सुनवाई
संवाद सहयोगी,गुमला: मुख्यमंत्री जन संवाद को लेकर साप्ताहिक वीडियो कांफ्रें¨सग में कुल 24 मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें से गुमला के दो मामले थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने मामलों की सुनवाई की। गुमला के बसिया कुलडेगा गांव के 25 रैयतों के जमीन 2015 में सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किया गया था। लेकिन अधिग्रहित भूमि की मुआवजा नहीं दी गई। इस मामले में नोडल पदाधिकारी ने बताया कि राशि के अभाव में भुगतान नहीं हुआ था। मुआवजा हेतु 92 लाख 5
गुमला : मुख्यमंत्री जन संवाद को लेकर साप्ताहिक वीडियो कांफ्रें¨सग में कुल 24 मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें से गुमला के दो मामले थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने मामलों की सुनवाई की। गुमला के बसिया कुलडेगा गांव के 25 रैयतों के जमीन 2015 में सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किया गया था। लेकिन अधिग्रहित भूमि की मुआवजा नहीं दी गई। इस मामले में नोडल पदाधिकारी ने बताया कि राशि के अभाव में भुगतान नहीं हुआ था। मुआवजा हेतु 92 लाख 58 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया है। एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। जनसंवाद समीक्षा दूसरे मामलें में जि¨लगा गांव में 35-40 वर्ष पहले स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा गया है। मामले में निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया।