मतदान केंद्रों का सीओ बीडीओ ने किया भ्रमण
गुमला के प्रखंड विकास पदाधिकारी संध्या मुडू और अंचल अधिकारी महेन्द्र कुमार ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक बूथों का भ्रमण किया और केन्द्र में उपलब्ध संसाधन का मुआयना किया। सीओ महेनन्द्र कुमार ने बताया कि बीडीओ और बीपीआरओ के साथ कतरी, कोटाम, खरका आदि गांव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र की भवन, चहारदिवारी, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा का अवलोकन किया। उपलब्ध संसधानों को रिकार्ड किया गया। मूलभूत वैसे सुविधा जो वहां नहीं है उसके लिए भी प्रस्ताव बनाया गया। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी आरंभ हो गई है।
गुमला : गुमला के प्रखंड विकास पदाधिकारी संध्या मुडू और अंचल अधिकारी महेन्द्र कुमार ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक बूथों का भ्रमण किया और केन्द्र में उपलब्ध संसाधन का मुआयना किया। सीओ महेन्द्र कुमार ने बताया कि बीडीओ और बीपीआरओ के साथ कतरी, कोटाम, खरका आदि गांव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र की भवन, चारदिवारी, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा का अवलोकन किया। उपलब्ध संसाधनों को रिकार्ड किया गया। मूलभूत वैसे सुविधा जो वहां नहीं है उसके लिए भी प्रस्ताव बनाया गया। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी आरंभ हो गई है।