सदर अस्पताल में नहीं है पर्याप्त दवाई
गुमला : सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों को कुछ दवाएं ही अस्पताल से मिल रही है। अधिकांश दवाएं बाहर की द
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 05:30 PM (IST)
गुमला : सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों को कुछ दवाएं ही अस्पताल से मिल रही है। अधिकांश दवाएं बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को असंगठित कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष मो. मुख्तार सदर अस्पताल जाकर जानकारी प्राप्त की। जहां बताया गया कि अस्पताल में कम दवाएं ही उपलब्ध हैं। उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी जा रही है। मो. मोख्तार ने बताया कि जल्द ही सिविल सर्जन से मिलकर सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा दवा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अफरोज आलम, नगर अध्यक्ष उत्तम कुमार साहू, मो. सरवर और प्रखंड अध्यक्ष छोटू साहू उपलब्ध थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें