Move to Jagran APP

जनता दरबार में लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

संवाद सूत्र,सिसई : दक्षिणी बरगांव पंचायत सचिवालय में बुधवार को सिसई प्रखंड प्रशासन द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि प्रशासन जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री आवास का निर्माण चल रहा है। 2011 के एसईसीसी डाटा से लाभूकों का चयन किया गया है। कुल 2176 लाभूकों का पंजीकरण हुआ है। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री ग् आवास के लिए ग्रामीण आवेदन जमा किया। सीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन देना पड़ता है। अयोग्य राशन कार्ड धारियों

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 08:57 PM (IST)
जनता दरबार में लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
जनता दरबार में लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सिसई : दक्षिणी बरगांव पंचायत सचिवालय में बुधवार को सिसई प्रखंड प्रशासन द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि प्रशासन जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री आवास का निर्माण चल रहा है। 2011 के एसईसीसी डाटा से लाभूकों का चयन किया गया है। कुल 2176 लाभूकों का पंजीकरण हुआ है। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री ग् आवास के लिए ग्रामीण आवेदन जमा किया। सीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन देना पड़ता है। अयोग्य राशन कार्ड धारियों का नाम सूची से विलोपित किया जा रहा है। उनके जगह योग्य लाभुकों का नाम जोड़ा जा रहा है। उपस्थित लोगों को मनरेगा से ¨सचाई कूप लेने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर मुखिया कृष्णा उरांव, पंचायत समिति सदस्य शिला देवी ने वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया। इस जनता दरबार में महिला प्रसार पदाधिकारी सुषमा तिर्की, प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार, अमर साहु, गो¨वदा कुमार, वेद प्रकाश पवन कुमार, राम किशुन साहु, कांता कुमारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.