सम्मेलन की सफलता के लिए बुद्धिजीवियों को दी गई जिम्मेदारी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला के संरक्षक लाल केशव नाथ शाहदेव ने कहा है कि सामाजिक एकता के प्रदर्शन से ही संगठन की मजबूती दिखाई पड़ती है। 19 फरवरी को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में लगातार दूसरी साल होने वाले सम्मेलन से हमें एकता और जागरुकता का संदेश पूरे राज्य को देना है। वीर कुंवर ¨सह भवन में गुमला जिला क्षत्रिय महासंघ की बैठक को संबोधित करते हुए शाहदेव ने यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गौरव की बात होगी की लगातार दूसरे सामाजिक
गुमला : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला के संरक्षक लाल केशव नाथ शाहदेव ने कहा है कि सामाजिक एकता के प्रदर्शन से ही संगठन की मजबूती दिखाई पड़ती है। 19 फरवरी को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में लगातार दूसरी साल होने वाले सम्मेलन से हमें एकता और जागरुकता का संदेश पूरे राज्य को देना है। वीर कुंवर ¨सह भवन में गुमला जिला क्षत्रिय महासंघ की बैठक को संबोधित करते हुए शाहदेव ने यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गौरव की बात होगी की लगातार दूसरे सामाजिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आने की अपनी सहमति दे दी है। राज्य के मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हमारे समाज के सभी सदस्यों का सम्मेलन में रहना आवश्यक है। इस बैठक में सम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसके संचालन की जिम्मेवारी तय की गई। बैठक में प्रचार प्रसार के लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को जिम्मेवारी दी गई।बैठक में शांतनु ¨सह, रमेश ¨सह, रवीन्द्र ¨सह, विजय बहादूर ¨सह, सुरेश ¨सह, सिकन्दर कुमार ¨सह, शत्रुधन ¨सह, यमुना ¨सह आदि शामिल थे।