लोगों में संस्कार जगाना है महायज्ञ का उद्देश्य : सुरेंद्र
यज्ञों के प्रवचन से लोगों के दिलों पर पड़ने लगा है प्रभाव
गुमला : बड़ाएक मुहल्ला के राधा कृष्ण मंदिर परिसर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आए सुरेन्द्र कुमार वर्मा के प्रवचन से श्रोताओं के मन में अध्यात्म और शांति का प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है। महायज्ञ के दूसरे दिन प्रवचनकर्ता ने श्रोताओं के लिए अमृत वर्षा करते हुए कहा कि देवपूजन और यज्ञ से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। संस्कार और सदबुद्धि का संचार होता है। 16 जनवरी को कलश यात्रा से आरंभ चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शांति कुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार वर्मा के प्रवचन और टोली सहायक शाश्वत पांडेय, गायक खुदी राम बोस, वादक मंजित गोहे और रामराज पांडेय की संगीतमयी भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया था। लोगों के मन पर अध्यात्म का असर डाल रहा था। गुरुवार को सामूहिक जाप, ज्ञान, प्रज्ञा योग, व्यायाम कराया गया। देवपूजन के साथ 26 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आरंभ हुआ। कार्यकर्ता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया और संगीतमय प्रवचन भी हुआ। इस अवसर पर सरस्वती ¨सह, अशोक साह, ब्रह्मादेव कुमार, सुनील कुमार, प्रसाद, लक्ष्मी विश्वकर्मा, शकुंतला देवी, आशा देवी, दीपक विश्वकर्मा आदि काफी संख्या में महिलाएं एवं युवती शामिल हुए। सभी ने देव पूजन एवं हवन में भाग लिए।