लोगों को भीख नहीं अधिकार दे सरकार : विजय
घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में आम आदमी पार्टी व झारखंड नवनिर्माण दल के बैनर तले झाड़ू रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी विजय कुमार ¨सह ने कहा कि लोगों को सरकार भीख नहीं दे देना है तो अधिकार दे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति चौपट है। ऋण माफी व मोबाइल से नहीं लुभाए महिलाओं की अस्मत की रक्षा जरुरी है। वही घाघरा प्रखंड कार्यालय के कई योजनाओं में घूसखोरी का आरोप लगाते हुए कनीय अभियंताओं के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।
घाघरा : प्रखंड कार्यालय परिसर में आम आदमी पार्टी व झारखंड नवनिर्माण दल के बैनर तले झाड़ू रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी विजय कुमार ¨सह ने कहा कि लोगों को सरकार भीख नहीं दे देना है तो अधिकार दे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति चौपट है। ऋण माफी व मोबाइल से नहीं लुभाए महिलाओं की अस्मत की रक्षा जरुरी है। ाघरा प्रखंड कार्यालय के कई योजनाओं में घूसखोरी का आरोप लगाते हुए कनीय अभियंताओं के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। साथ ही साथ कार्रवाई नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत करने की बात कही। झारखंड में शराब बंदी सहित नौ सूत्री लंबित मांगों को पूरा करने के लिए 13 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में गुमला में हजारों की संख्या में चलने का अपील भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से तारा मुन्नी देवी, अनीता देवी, राजो देवी, कमला देवी, बासुदेव भगत, इंद्र महतो, अंजनी उरांव व विमला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।