Move to Jagran APP

विकास भारती के समाजिक बदलाव के अग्रदूत है किसान व युवा : अशोक भगत

विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा है कि विकास भारती समाजिक बदलाव का वाहक है। युवा और किसान सामाजिक बदलाव के अग्रदूत हैं। मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में विकास भारती द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र और झारखंड सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षण पाने वाले किसानों एवं युवाओं को प्रोत्साहन राशि देकर तथा शॉल ओढ़ाकर पद्मश्री अशोक भगत ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों और युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं। बेकारी मिटाने और स्वरोजगार देने से हमें आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 09:13 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:13 PM (IST)
विकास भारती के समाजिक बदलाव के अग्रदूत है किसान व युवा : अशोक भगत
विकास भारती के समाजिक बदलाव के अग्रदूत है किसान व युवा : अशोक भगत

गुमला : विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा है कि विकास भारती समाजिक बदलाव का वाहक है। युवा और किसान सामाजिक बदलाव के अग्रदूत हैं। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में विकास भारती द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र और झारखंड सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण पाने वाले किसानों एवं युवाओं को प्रोत्साहन राशि देकर तथा शॉल ओढ़ाकर पद्मश्री अशोक भगत ने उक्त बातें कहीं। इस कार्यक्रम में 40 युवाओं को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों और युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं। बेकारी मिटाने और स्वरोजगार देने से हमें आत्म संतुष्टि मिलती है। कई महिलाएं प्रशिक्षण पाने के बाद मासिक पांच से दस हजार रुपये मासिक आय कर रही है जो महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है। इसी तरह कई किसान प्रशिक्षण और सहायता पाकर 50 हजार से एक लाख तक का आय कर रहे हैं। विकास भारती की कोशिश आय एवं रोजारन्मुख कार्यक्रम चलाने की है। कृषि को आय का माध्यम बनाने की है। इसके लिए लाह, मशरूम और सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन और सुकर पालन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पाए कृषक और युवा समात के अग्रदूत बनेंगे। किसानों ने भी संकल्प लिया कि वे लोग खेती और स्वरोजगार को अपनाएंगे। इसका प्रचार प्रसार करेंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रवाल मैत्र, महेन्द्र भगत, नीरज कुमार वैश्य, अब्ल बिहारी तिवारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.