सेवा नियमितीकरण का अनुरोध
संवाद सहयोगी,गुमला: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गुमला में दस वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों ने सेवा नियमितीकरण का अनुरोध उप विकास आयुक्त से किया है। जिन कर्मियों ने सेवानियमितीकरण के लिए अनुरोध किया है उनमें अनुसेवक माया कुमारी, बोआस लुगुन, चालक राधे पाहन, मो. नसीम, मो. जावेद आदि शामिल हैं। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला स्थापना उप समाहर्ता द्वारा जिला में दस वर्षों से कार्यरत कर्मियों की सूची मांगी गई है। उक्त पत्र के आलोक में सभी कर्मियों ने व्यक्तिगत रुप से उप विकास आयुक्त के नाम पत्र देकर नियमितीकरण की दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
गुमला: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गुमला में दस वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों ने सेवा नियमितीकरण का अनुरोध उप विकास आयुक्त से किया है। जिन कर्मियों ने सेवा नियमित करने के लिए अनुरोध किया है उनमें अनुसेवक माया कुमारी, बोआस लुगुन, चालक राधे पाहन, मो. नसीम, मो. जावेद आदि शामिल हैं। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला स्थापना उप समाहर्ता द्वारा जिला में दस वर्षों से कार्यरत कर्मियों की सूची मांगी गई है। उक्त पत्र के आलोक में सभी कर्मियों ने व्यक्तिगत रुप से उप विकास आयुक्त के नाम पत्र देकर नियमितीकरण की दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।