Move to Jagran APP

पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा बाघमुंडा : स्पीकर

प्रकृति का नूर बाघमुंडा जल्द ही पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा। इस स्थल को आकर्षक बनाया जाएगा। मनभावन बनाया जाएगा। यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रविवार को बाघमुंडा में बने पवन पुत्र हनुमान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मौके पर निकाले गए कलश यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव ने यह घोषणा की। डा. उरांव ने कहा कि हमारी सरकार समस्याओं का लगातार समाधान क

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:58 PM (IST)
पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा बाघमुंडा : स्पीकर
पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा बाघमुंडा : स्पीकर

बसिया: प्रकृति का नूर बाघमुंडा जल्द ही पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा। इस स्थल को आकर्षक बनाया जाएगा। मनभावन बनाया जाएगा। यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रविवार को बाघमुंडा में बने पवन पुत्र हनुमान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मौके पर निकाले गए कलश यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव ने यह घोषणा की। डा. उरांव ने कहा कि हमारी सरकार समस्याओं का लगातार समाधान करती जा रही है। लोगों को विकास का लाभ पहुंचा रही है। चारों ओर विकास ही विकास नजर आने लगा है। पहले रोड कनेक्टविटी को प्राथमिकता दी गई है। सड़क और नदियों पर पुल बड़ी संख्या में बनाए गए हैं। बिजली , शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। सबका साथ व सबका विकास के कथन को धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का गांव बसाया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी कर खुशहाली लाई जा रही है। डा. उरांव ने स्थानीय लोगों के जन समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। बाघमुंडा के मनोरम दृश्यों का लुत्फ उठाया। इससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में जय श्री राम व जयश्री हनुमान के नारे लग रहे थे। मंदिर परिसर में पुरोहित देवनाराण नाथ मिश्रा की देख रेख में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है। 24 घंटे का हरि कीर्तन आरंभ हो गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनीत ¨सह, जगेश्वर ¨सह, गंगाराम ¨सह, संदीप ¨सह, शकुन ¨सह, सुरेश ¨सह आदि लगे हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.