जनसंपर्क अभियान के लिए प्रखंड प्रभारी नियुक्त
कांग्रेस पार्टी के चल रहे जन संपर्क अभियान में एक नेता एक प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन बरवा ने पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं को एक-एक प्रखंड में जन संपर्क अभियान की जिम्मेवारी है। जिसमें रामेश्वर उरांव को रायडीह, गीताश्री उरांव को कामडारा, अरुण उरांव को सिसई, शिवकुमार भगत को डुमरी, दीपनारायण उरांव को गुमला नगर, अमृता भगत को गुमला प्रखंड, आशिक अंसारी को टोटो, राजनील तिग्गा को भरनो, रमेश कुमार चीनी को पालकोट, अकील रहमान को घाघरा, सुशील होता पप्पू को बसिया, चुमनु उरांव को चैनपुर, सुखैर भगत को जारी, बाबी भगत को बिशुनपुर प्रखंड
गुमला : कांग्रेस पार्टी के चल रहे जन संपर्क अभियान में एक नेता एक प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन बरवा ने पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं को एक-एक प्रखंड में जन संपर्क अभियान की जिम्मेवारी है। जिसमें रामेश्वर उरांव को रायडीह, गीताश्री उरांव को कामडारा, अरुण उरांव को सिसई, शिवकुमार भगत को डुमरी, दीपनारायण उरांव को गुमला नगर, अमृता भगत को गुमला प्रखंड, आशिक अंसारी को टोटो, राजनील तिग्गा को भरनो, रमेश कुमार चीनी को पालकोट, अकील रहमान को घाघरा, सुशील होता पप्पू को बसिया, चुमनु उरांव को चैनपुर, सुखैर भगत को जारी,
बाबी भगत को बिशुनपुर प्रखंड की जिमेवारी दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक नेता एक प्रखंड जन संपर्क अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह निर्देशन पर गुमला प्रखंड को तीन भाग में बांटा गया है। सभी प्रखंड में एक-एक नेताओं को जन संपर्क अभियान की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जन संपर्क अभियान के तहत प्रखंड प्रभारी पार्टी कार्यकर्ताओं व सदस्यों से समन्वय स्थापित करेंगे और शक्ति एप में कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पार्टी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करेंगे।