Move to Jagran APP

मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन

???? ????? ???? ????????? ????? ?????? ?????? ?? ???? ???? ????? ??? ??? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ???? ?? ???????? ???? ????? ??? ?? ??? ?? ??? ??? ??? ??????? ?? ??????? ???? ???? ?? ??? ??? ??? ???? ???? ?? ??????? ?? ???????? ?? ?? ??? ????? ?????? ???? ???? ???????? ?? ?????? ???? ?? ??? ??? ?

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 08:18 PM (IST)
मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन
मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन

गुमला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा रविवार को मंडल कारा गुमला में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीजेएम मनोज कुमार राम ने कहा कि जेल में बंद बंदियों को न्यायिक सलाह देने के लिए जेल में फ्री लीगल एड क्लीनिक की व्यवस्था की गई है। जिसका संचालन पारा लीगल वालंटियर के द्वारा किया जा रहा है। यहां सभी बंदी अपने न्यायिक मामलों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो बंदी अपने जुर्म के अनुसार आधा सजा काट चुके हैं उन्हें अपना जुर्म कुबूल करने पर न्यायसंगत न्याय मिलेगा और कानूनी रुप से उन्हें इसका लाभ भी प्राप्त होगा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम उत्तम सागर राणा ने बंदियों के अधिकार के बारे जानकारी दी। साथ ही परिवार में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। साथ ही अपराध से दूर रहने की बात कही। अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप ने कहा कि सरकार द्वारा बंदियों के लिए लीगल एड क्लीनिक खोला गया है। जहां बंदी अपने मामलों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। आíथक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति कानूनी अधिकार से वंचित नहीं हो सकता है। इस मौके पर कारा अधीक्षक बेसरा निशांत रोबर्ट, सहायक अशोक कुमार राम, मनीष आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.