Move to Jagran APP

तापमान गिरा, ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

????? ??? ??? ??? ????? ?????? ?? ???????? ???? ??? ?? ????? ?????? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ???????? ???? ?? ?? ??? ??? ? ??? ??? ??? ???????? ???, ???? ???? ??? ?? ?????? ???? ???? ???? ?????? ????? ??? ??? ???? ?? ???????? ???? ?? ?? ??? ????? ?? ???? ????????, ?????, ????, ?????, ?????? ??? ???????? ??? ??? ????? ?? ??? ???? ???? ??????? ?? ?? ???? ???? ?? ???????? ???? ?? ??

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 08:16 PM (IST)
तापमान गिरा, ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त
तापमान गिरा, ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

गुमला : जिले वासी तापमान में गिरावट व हल्की हवा चलने के कारण लोग ठंड से ठिठुरने को विवश हैं। बढ़ी ठंड के कारण शाम ढलते ही बाजार में चहल पहल कम हो गई। लोग अपने-अपने घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अपने घरों में आग जलाकर लोग ठंड से बचने का भी प्रयास कर रहे हैं। ठंड को देखते हुए नगर पंचायत और कुछ अंचलों द्वारा सार्वजनिक चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की गई है। लोग गर्म कपड़े से ठंड से बचाव कर रहे हैं।

loksabha election banner

32 हजार कंबलों का होना है वितरण

कंबल वितरण की जिम्मेदारी श्रम विभाग को सौंपा गया है। गुमला जिला के प्रभारी श्रम अधीक्षक बबन कुमार ¨सह ने बताया कि उनके विभाग को कंबल बांटने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से कंबल की खरीद के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। कंबल आने पर सभी अंचलों में उसका वितरण किया जाएगा और अंचल के माध्यम से मुखिया के द्वारा कंबल का वितरण कराया जाएगा। झारखंड क्राफ्ट से तीस हजार कंबल आने की सूचना दी गई है। झार क्राफ्ट जब कंबल देगा तो उसका भी वितरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण के लिए लाभुकों की सूची तैयार की जा रही है। सभी बारह प्रखंडों में बीपीएल जनसंख्या को आधार बनाकर कंबल का आवंटन किया जाएगा। जिले में कुल 32 हजार 777 कंबल बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशासन की ओर से नहीं की गई है अलाव की व्यवस्था

गुमला शहर में नगर परिषद द्वारा भी ठिठुराने वाली ठंड से निजात दिलाने के लिए अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। शाम व रात में लोग ठिठुरते हैं, अहले सुबह ठंड से परेशान रहते हैं। इसके बावजूद गुमला शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गुमला से अधिक बिशुनपुर, घाघरा, जारी, डुमरी, चैनपुर आदि प्रखंडों में ठंड महसूस कर रहे हैं। अंचल प्रशासन ने भी कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.