Move to Jagran APP

ग्राम प्रधान ने लकेया को ओडीएफ करने का उठाया बीड़ा

????? ???? ?? ????? ?????? ?????? ???? ?? ???? ???? ?? ???? ??? ??? ?? ????? ???? ?? ????? ????? ??? ?????? ???? ?? ????? ?? ?????? ?? ?????? ?? ??? ???? ???-??? ????? ??? ?? ????? ??? ??? ???? ????? ?? ???????? ?? ????? ???? ??? ???? ??? ???? ??? ?????? ?? ?? ??? ???? ????? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ?? ??? ???? ???? ?????? ?? ????? ?? ???????? ?? ??? ?????? ???? ?? ????? ???? ?? ????? ??? ?????? ?? ????????? ?? ??? ?????? ???

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 06:16 PM (IST)
ग्राम प्रधान ने लकेया को ओडीएफ करने का उठाया बीड़ा
ग्राम प्रधान ने लकेया को ओडीएफ करने का उठाया बीड़ा

सिसई : लकेया गांव के ग्राम प्रधान अर्जुन पहान ने अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। अर्जुन गांव के लोगों को गोलबंद और जागरूक कर रहे हैं। जगह-जगह ग्राम सभा का आयोजन करा रहे हैं। लोगों को स्वच्छता का महत्व समझा रहे हैं। जिन घरों में शौचालय बन गए हैं उनके उपयोग के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। अपने अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अर्जुन पाहन ने लकेया गांव के अखड़ा में बुधवार को ग्रामीणों की सभा बुलायी थी। उनकी अपील पर गांव के सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि खुले में शौच नहीं करेंगे। बने शौचालय का ही उपयोग करेंगे। जिनके घर में शौचालय नहीं बने हैं उनका शौचालय बनवाने में सहयोग किया जाएगा। इस बैठक में पानी बचाने का भी निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान ने स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों को सरकारी सुविधा दिलाने का भी वादा किया है। प्रधानमंत्री आवास वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन पर भी चर्चा की गई। उनके अभियान में रूपू महली, आशा देवी, रूकमनी देवी, मंजूलता सारंगी, रीता देवी, जयंत सारंगी, करमी देवी आदि हिस्सा ले रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.