झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, लाठी चार्ज की निंदा
गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में पुलिस द्वारा पारा शिक्षकों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिला झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद टावर चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इससे पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष सह पूर्व विधायक भूषण तिर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिसई रोड से जुलूस निकाला। झामुमो कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
गुमला: गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में पुलिस द्वारा पारा शिक्षकों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिला झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद टावर चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इससे पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष सह पूर्व विधायक भूषण तिर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिसई रोड से जुलूस निकाला। झामुमो कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूषण तिर्की ने कहा कि पारा शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से मांग कर रहे थे। लेकिन सत्ता के नशे में चूर रघुवर सरकार ने निहत्थे पारा शिक्षकों पर लाठी चलाकर अपनी तानाशाही रवैया का परिचय दिया है। झामुमो लाठी चार्ज की ¨नदा करती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार सत्ता के नशे में चूर होती है तो जनता उसका जवाब देना भी जानती है। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य रंजीत ¨सह, नगर अध्यक्ष संजय ¨सह, जेम्स तिर्की, मो. ग्यास, मो. लड्डन आदि मौजूद थे।