मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
राज्य स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों को बेरहमी के साथ लाठी चार्च किए जाने की झारखंड नवनिर्माण दल ने घोर ¨नदा की है। दल के द्वारा इसके विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। दल के संयोजक विजय ¨सह ने कहा है कि रघुवर सरकार हक की आवाज को लाठी से दबाने का काम कर रही है।
गुमला : राज्य स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों को बेरहमी के साथ लाठी चार्ज किए जाने की झारखंड नवनिर्माण दल ने घोर ¨नदा की है। दल के द्वारा इसके विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। दल के संयोजक विजय ¨सह ने कहा है कि रघुवर सरकार हक की आवाज को लाठी से दबाने का काम कर रही है। इसे सफल होने नहीं दिया जाएगा। राज्य के पारा शिक्षक, रसोइया, संयोजिका, आंगनबाड़ी कर्मी, महिला मंडल आदि अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इसका हल ढूंढने के बजाय आंदोलन करने वालों पर लाठीचार्ज कर रही है। यह लोकतंत्र का गला घोटने से कम नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में नदीम अंजुम, कामलेश्वर तिवारी, पुनई उरांव, नीरज टोप्पो, अकबर खान, सुधाकर प्रजापति, सुहैल आलम, महिला नेत्री पुष्पा पन्ना, हेमा देवी आदि मौजूद थे।