Move to Jagran APP

याद किए गए देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र,गुमला : महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 130 वीं जयंती थाना रोड स्थित सामुदायिक भवन में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई। उपस्थित कांग्रेस जनों ने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, मानिक चंद साहु, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन महतो, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सह सिसई विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी राजनील तिग्गा, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के सचिव एजाज अहमद, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सेठ, रसीदा बेगम आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए देश की सेवा में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के योगदान की चर्चा की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:14 PM (IST)
याद किए गए देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, दी गई श्रद्धांजलि
याद किए गए देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, दी गई श्रद्धांजलि

गुमला : महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 130वीं जयंती थाना रोड स्थित सामुदायिक भवन में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई। उपस्थित कांग्रेस जनों ने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, मानिक चंद साहु, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन महतो, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सह सिसई विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी राजनील तिग्गा, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के सचिव एजाज अहमद, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सेठ, रसीदा बेगम आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए देश की सेवा में मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान की चर्चा की और उनके आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कहा कि मौलाना अब्दुल कलाम आजाद गांधी के अनुयायी थी और सविनय अवज्ञा एवं असहयोग आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की। धर्म की भावना से ऊपर उठकर देशहित के लिए उन्होंने अपना नाम आजाद रखा। राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिका का सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने मौला अब्दुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जफर एकबाल ने किया। सिसई के राउमवि में भी रविवार को स्वतंत्रता सेनानी शिक्षाविद और पत्रकार मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी गयी। प्रधानाध्यापक रजा अहमद ने मौलाना के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने देश पर शिक्षा को प्रखर बनाने के लिए ऐसी सीढ़ी बनाए जिसका पूरा हिन्दुस्तान सराहना की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.