Move to Jagran APP

काíतक उरांव के सपनों के झारखंड का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री

भीतर का लीड : काíतक उरांव के सपनों के झारखंड का होगा निर्माण :मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:21 PM (IST)
काíतक उरांव के सपनों के झारखंड का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री
काíतक उरांव के सपनों के झारखंड का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री

गुमला : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि स्व.काíतक उरांव के सपनों का झारखंड बनाया जाएगा। शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बदरी के प्रांगण में आयोजित काíतक उरांव स्मृति जतरा सह खेल कूद प्रतियोगिता में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने विद्यालय परिसर स्थित काíतक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण जलार्पण और पूजन अर्चन करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्व.उरांव की याद में जतरा का आयोजन किया गया है। गीत संगीत और नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने जतरा आयोजन करने वाली संस्थान को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि ढोल मांदर और नगाड़ा का ताल अनवरत बजते रहे। किसी विदेशी संस्कृतिक की ताल न बजे। कुछ लोग विदेशी संस्कृति को थोपने पर आमदा है इस कारण यह संस्था नगाड़ा मांदर का ताल बजाने और अपनी संस्कृति की रक्षा कर सके इसलिए यह राशि दी जा रही हे। उन्होंने यह जतरा को मेल जोल मिलन स्थल की संज्ञा दी। कहा कि पुरानी परंपरा को अक्षुण रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काíतक उरांव ने आदिवासी संस्कृति को बचाए रखने के लिए अपने समय के प्रधानमंत्री से आग्रह किया था लेकिन उनके भी आग्रह को ठुकरा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ शहीदों के सम्मान भी कर रहे हैं। 25 करोड़ रुपये की लागत से रांची के बिरसा मुंडा कारा का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। बिरसा मुंडा सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सभी शहीद गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहां सारी सुविधाएं दी जा रही है। ऐसा करने के पीछे शहीदों का कर्ज उतारना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर विदेशी शक्ति का हमला मंजूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि काíतक बाबू अपने पार्टी से इतने दुखी थे कि वे एक पुस्तक ही लिख डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सिर्फ राजनीति की जाती रही। राजनीति करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया। कहा कि काíतक बाबू शिक्षा के प्रसार और गरीबी उन्मूलन के पक्षधर थे और हमारी सरकार भी यही कर रही है। इसलिए हम काíतक बाबू के सपनों का झारखंड बनाकर रहेंगे। डीसी को मिला प्रतिमा का छतरी बनाने का निर्देश

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केन्द्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधान सभा अध्यक्ष डा.दिनेश उरांव, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत के साथ बदरी उच्च विद्यालय के परिसर में अवस्थित काíतक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के दौरान उपायुक्त शशिरंजन को तलब किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त से कहा कि प्रतिमा के ऊपर छतरी का निर्माण कराना जरूरी है। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने उनके निर्देश का पालन करने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.