मांगों को लेकर धरना पर बैठे टाना भगत
संवाद सूत्र,सिसई: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत जिला कमेटी के सदस्यों का धरना जारी है। सोमवार को पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव उनसे मिली तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुई। कमेटी के सचिव बिरसा टाना भगत ने बताया कि पिछले छह माह से आनलाइन कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ¨कतु हमारी कार्य पर रुचि नही लिया जा र
सिसई : अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत जिला कमेटी के सदस्यों का धरना जारी है। सोमवार को पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव उनसे मिली तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुई। कमेटी के सचिव बिरसा टाना भगत ने बताया कि पिछले छह माह से आनलाइन कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ¨कतु हमारी कार्य पर रुचि नहीं लिया जा रहा है। हमलोगों से एक रुपये का टोकन मांगा जाता है। जबकि 1956 से ही टाना भगतों की देनदारी माफ है। हमलोग गांधी जी के अनुयायी हैं। हमलोग आधार कार्ड भी नहीं बनवाते हैं। ¨कतु आज आधार कार्ड को लेकर हमारे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में काफी दिक्कते हो रही है। आजादी से आज तक जितनी भी सरकार आई सभी ने ठगने का काम किया है। हमारी जमीन से हमें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। टाना भगतों ने कहा कि उनका धरना जारी रहेगा। कार्यालय छुट्टी के बाद वे घर जाएंगे लेकिन कार्यालय खुलने पर पुन: आ जाएंगे।