चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रखंड सभागार में सेभ द चिल्ड्रेन और ग्राम स्वराज संस्थान लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में आरंभिक भाषा और गणित विष्य पर आयोजित प्रशिक्षण गुरुवार को आरंभ हुआ। प्रशिक्ष्ज्ञण में प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हिस्सा लिया। सेभ द चिल्ड्रेन के समन्वयक पारोमिता कुमारी ने आरंभिक भाषा और गणित के बारे में जानकारी दी और
भरनो : प्रखंड सभागार में सेव द चिल्ड्रेन और ग्राम स्वराज संस्थान लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में आरंभिक भाषा और गणित विषय पर आयोजित प्रशिक्षण गुरुवार को आरंभ हुआ। प्रशिक्षण में प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हिस्सा लिया। सेव द चिल्ड्रेन के समन्वयक पारोमिता कुमारी ने आरंभिक भाषा और गणित के बारे में जानकारी दी और बच्चों के विकास के लिए अनिवार्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक विवेक आनंद ने आंगनबाड़ी केंद्र के संरचना प्रदर्शन और सेविका के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सामुदायिक भागीदारी और अपनत्व की भावना विकसित करने से ही आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र बनाना संभव है। शिविर में पर्यवेक्षिका उषा देवी, कृष्णा देवी, विनोद कुमार राम, सुनंदा मिश्रा, सीमा कुमारी आदि उपस्थित थे।