Move to Jagran APP

सकारात्मक सोच से बनाएं जीवन को खुशहाल : रमेश

संवाद सूत्र,गुमला : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मांउटआबू मुख्यालय के वक्ता रमेश भाई ने कहा है कि संसार में जो हो रहा है वहीं अच्छा है, जो हो गया वह भी अच्छा था और जो होगा वह भी अच्छा है। भौतिकवादी युग में आधुनिक सुख सुविधा की ¨चता से इंसान का अनमोल जीवन बेकार हो जाता है। संसार में सुख शांति और खुशहाल जीवन के लिए सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत करें। सकारात्मक सोच रखें, नि

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:51 PM (IST)
सकारात्मक सोच से बनाएं जीवन को खुशहाल : रमेश
सकारात्मक सोच से बनाएं जीवन को खुशहाल : रमेश

गुमला : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मांउटआबू मुख्यालय के वक्ता रमेश भाई ने कहा है कि संसार में जो हो रहा है वहीं अच्छा है, जो हो गया वह भी अच्छा था और जो होगा वह भी अच्छा है। भौतिकवादी युग में आधुनिक सुख सुविधा की ¨चता से इंसान का अनमोल जीवन बेकार हो जाता है। संसार में सुख शांति और खुशहाल जीवन के लिए सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत करें। सकारात्मक सोच रखें, निरंतर योग करें और ईश्वर का ध्यान करें। जीवन तनावमुक्त हो जाएगा और हमारा जीवन खुशहाल हो जाएगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला सेवा केंद्र द्वारा लोहरदगा रोड स्थित महेश्वरी धर्मशाला में मेडिटेशन राजयोग से तनाव मुक्त जीवन जीने की कला विषय पर आयोजित दो दिवसीय आवासीय शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता रमेश भाई ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता सार को याद कर मनुष्य को हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्म करते जाना चाहिए। हमेशा अच्छा सोचना चाहिए। अच्छा बोलना चाहिए। अच्छा करना चाहिए। यह जीवन सुख शांति की अनुभूति की है। इसके लिए अच्छे कर्म करने की आदत बनानी चाहिए। मनोभाव से परमात्मा का ध्यान करना चाहिए। इस अवसर पर रमेश भाई ने शिविर में शामिल लोगों को राजयोग सिखाए और निरोग रहने के रहस्य बताए। गीत संगीत व प्रवचन के माध्यम से लोगों को अच्छे कर्म करने के संदेश दिए। इस अवसर पर केन्द्र संचालिका शांति बहन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अजय मंत्री, पवन अग्रवाल, सहदेव महतो, नवीन गुप्ता, सूरज अग्रवाल, बीणा बहन आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.