Move to Jagran APP

भ्रष्ट रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकना जन संघर्ष यात्रा का उद्देश्य : हेमंत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में जनता की भलाई और एकजुटता के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकना ही उनकी जन संघर्ष यात्रा का मुख्य मकसद है। रायडीह के मांझाटोली में जय किसान उच्च विद्यालय में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार धर्म की राजनीति कर रही है। धर्म की आड़ में यहां के आदिवासियों और मूलवासियों में फूट डाल रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:43 PM (IST)
भ्रष्ट रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकना जन संघर्ष यात्रा का 
उद्देश्य : हेमंत
भ्रष्ट रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकना जन संघर्ष यात्रा का उद्देश्य : हेमंत

गुमला : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में जनता की भलाई और एकजुटता के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकना ही उनकी जन संघर्ष यात्रा का मुख्य मकसद है। रायडीह के मांझाटोली में जय किसान उच्च विद्यालय में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार धर्म की राजनीति कर रही है। धर्म की आड़ में यहां के आदिवासियों और मूलवासियों में फूट डाल रही है। आदिवासी और मूलवासी को लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में अमन चैन और जनता एकजुट नहीं होगी तब तक झारखंड का विकास संभव नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कैसा गरीबों का कल्याण, छह सौ रुपये समाजिक सुरक्षा पेंशन और एक हजार रुपये में एलपीजी गैस का रिफि¨लग। आयुष्मान भारत योजना जमीन पर नहीं दिखती बातें हवा में हो रही है। डोभा खुदवाने से भी किसानों को लाभ नहीं हुआ। राशि की बर्बादी हुई है। अब बच्चे और पालतू जानवर उस पर डूब कर मर रहे हैं। सभा को विधायक चमरा ¨लडा, पूर्व विधायक अमित महतो, भूषण तिर्की ने संबोधित किया। सिलम से कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अपने नेता को मंच तक लाया। बीच रास्ते में शहीद बख्तर साय मुंडल ¨सह की प्रतिमा पर हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ओस्वीन टोप्पो, राजेश टोप्पो, वासिल तिर्की, अमित एक्का, खोरस केरकेट्टा, मोख्तार शाह, निरंजन केरकेट्टा सुजाता आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

चैनपुर में परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बरवे उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो जन संघर्ष की पार्टी है। राज्य में भाजपा की सरकार आदिवासियों के भविष्य और वर्तमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार आदिवासियों की जमीन छीनना चाह रही है। सत्ता में आते ही इस सरकार ने गरीब आदिवासी किसानों का शोषण आरंभ कर दिया है। एक ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं और दूसरी ओर सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। जमीन हड़पने के लिए फिल्ड फाय¨रग रेंज, सुवाली डैम अन्य योजनाओं के नाम पर सरकार पूंजीपतियों को जमीन सौंपना चाह रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार के इस मंशा को सफल नहीं होने देगी। पूर्व विधायक अमित महतो, जिला झामुमो अध्यक्ष भूषण तिर्की और विधायक चमरा ¨लडा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। चैनपुर की सभा में उप प्रमुख सुशील दीपक ¨मज, अनूप संजय टोप्पो, सरोज हेम्ब्रम, नवीन कुजूर, रंधीर कुजूर, कमलेश रौतिया, पलासिदियुस टोप्पो, सुबल कुजूर आदि उपस्थित थे। नाच गाकर लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया। डुमरी के डेरा मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए हेंमत सोरेन ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने लोगों से एकजुट होने की बात कही। सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने झारखंड की जनता को झूठा सपना दिखाकर आदिवासियों को उनके हक से वंचित करना चाह रही है। इसी क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री व विधायक होने के बावजूद विकास नहीं होना सरकार के सुशासन के दावे की पोल खोल रही है। इस यात्रा का मकसद जनता को जागरूक करना है। सरकार जल जंगल और जमीन से आदिवासियों को बेदखल करने के लिए कानून बना रही है। पूरे राज्य में भय भूख और भ्रष्टाचार व्याप्त है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। मानव तस्करी चरम पर है। न पीने को स्वच्छ पानी मिल रहा है और न ही वृद्धों को पेंशन, छात्रवृत्ति भी नहीं मिल रही है। सरकार एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने में ही राज्य की भलाई है। डुमरी की भी सभा को विधायक चमरा ¨लडा, पूर्व विधायक भूषण तिर्की और अमित महतो, रंजित कुजूर, मनोहर कुजूर आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.